नैनीताल:- पंचायत चुनाव में हुए बवाल में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियाें के खिलाफ बड़ी कार्रवाई……..

Spread the News

नैनीताल। जिला पंचायत चुनाव के दौरान सदस्यों के अपहरण और बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव मामले में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस मामले में अब तक लगभग 10 आरोपियों को गिरफ्तारी की जा चुकी है। बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता कर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि चुनाव के दौरा कानून व्यवस्था बिगड़ने से विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा है। वहीं पुलिस का दावा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, फिर चाहें वह किसी राजनैतिक दल का संलिप्त व्यक्ति ही क्यों न हो।

चुनाव में लापरवाही बरतने पर एएसआई उदय सिंह राणा व अमित चौहान, बेतालघाट एसओ अनीश अहमद को निलंबित कर दिया गया था। वहीं सीओ प्रमोद साह का आईआरबी देहरादून और तल्लीताल एसओ रमेश सिंह बोहरा का अल्मोड़ा तबादला कर दिया गया है। जिला पंचायत रोड पर ड्यूटी दे रहे एक कांस्टेबल, एक महिला कांस्टेबल और एक अग्निशमन कर्मी को लाइन हाजिर किया गया है। मौके पर तैनात पीएसी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है।

एसएसपी ने बताया कि तल्लीताल व बेतालघाट थाने में अब तक छह से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। आरोपियों की पहचान के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं । उन्होंने कहा कि गैंग हो या किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति के दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    6 दिन बाद लौटी परिवार की खुशियां! सकुशल मिला लापता 12 वर्षीय शिवम…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। छह दिन पहले बनभूलपुरा पुरा क्षेत्र से लापता 12 वर्षीय बालक शिवम को पुलिस ने सकुशल खोज निकाला। बालक के मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार…

    किशोरी के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। विगत दिनों बी0एच0ई0एल0 जंगल में नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर उसे नशीला पदार्थ खिला उसके साथ दुर्ष्कम करने और जान से मारने का प्रयास करने के आरोपी…