दुग्ध उत्पादक संघ द्वारा किया गया स्वच्छ दुग्ध उत्पादक गोष्ठी का आयोजन, दुग्ध उत्पादकों को ₹2 प्रति लीटर बढ़ोतरी की सौगात…..

Spread the News

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की प्रबंध कमेटी के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रशासनिक भवन प्रांगण में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ दूध उत्पादक गोष्ठी आयोजित की गई तथा जिला योजना के अंतर्गत दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य दीपा दरमवाल रहीं।

कार्यक्रम के दौरान दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा एवं संचालक मंडल के सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट का स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के 826 से अधिक दुग्ध उत्पादकों, महिलाओं और गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। गोष्ठी में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के महत्व के बारे में जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला योजना के अंतर्गत दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए गए। महिला डेयरी विकास योजना के तहत प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला दुग्ध समिति हरिपुर कुंवर सिंह आनंदपुर तोक हल्द्वानी की दुग्ध उत्पादक हिमानी देवी को 25 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली पुष्पा देवी को 15 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली दीपा देवी को 10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात देते हुए 15 अप्रैल से दूध के मूल्य में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ का उद्देश्य दुग्ध उत्पादक किसानों का सर्वांगीण विकास करना और उनकी आय में वृद्धि करना है।

उन्होंने बताया कि प्रथम कार्यकाल (2018–24) के दौरान दुग्ध संघ द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए, जिनसे किसानों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिला। वहीं द्वितीय कार्यकाल (2024–26) में भी दुग्ध संघ को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले सात वर्षों में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और सहकारिता व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं और सहयोग से दुग्ध व्यवसाय को नई दिशा मिल रही है। कार्यक्रम का संचालन प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया।

इस अवसर पर डेयरी विकास विभाग के उपनिदेशक संजय उपाध्याय, यूसीडीएफ के आरएम तिवारी, संचालक मंडल सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा, आनंद सिंह नेगी, दीपा बिष्ट, हेमा देवी, खष्टी देवी, पुष्पा देवी, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रभारी अभियंता राजेंद्र प्रसाद दुमका, सहायक प्रबंधक महिला डेयरी गीता ओझा सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार के तहत बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* के अंतर्गत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के…

    साइबर ठगी का जाल, इस बार अध्यापक हुआ शिकार, 25 लाख गंवाए……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। सरकार द्वारा अलग-अलग माध्यमों से साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के बावजूद लोग अपनी गाड़ी कमाई लालच में आकर गंवा रहे हैं। ताजा मामला एक शिक्षक…