नगर निगम में खुला आधार केंद्र, महापौर गजराज बिष्ट ने किया उद्घाटन…..

Spread the News

हल्द्वानी। अब आधार कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्र की जनता को यहां वहां नहीं भटकना पड़ेगा। बुधवार को महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर निगम कार्यालय में खोले जा रहे आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। यह सेवा पीपीनगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई है। महापौर ने फीता काटकर आधार केंद्र का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम कार्यालय में आधार सेवा उपलब्ध होने से शहर के नागरिकों को आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। आधार कार्ड से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान यहां पर उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को सरल और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है तथा यह केंद्र उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। महापौर शहर के लोगों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…