उत्तराखंड: माणा में ग्लेशियर टूटने से हुए भूस्खलन में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू तेज़, मुख्यमंत्री ने संभाला मोर्चा

Spread the News

देहरादून/चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन के बाद बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क देहरादून पहुंचकर हालात की समीक्षा की और अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने घटनास्थल पर तुरंत राहत पहुंचाने के लिए हेलीपैड को सक्रिय करने और ड्रोन के माध्यम से लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी कहा कि रेस्क्यू अभियान में हेलीकॉप्टर की मदद ली जाए और जरूरत पड़ने पर घायलों को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश लाया जाए। राज्य सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है, और प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय व रक्षा मंत्रालय से समन्वय बनाकर बचाव कार्य को प्रभावी बनाया जा रहा है।

  • Related Posts

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…

    मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, खुद संभालेंगे ये विभाग……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद…