हल्द्वानी: कौन बनेगा भाजपा का जिला अध्यक्ष,14 ने की दावेदारी-देखे लिस्ट

हल्द्वानी। नैनीताल भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा जल्द हो सकती है इसको देखते हुए आज शुक्रवार को भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में पर्यवेक्षकों के सामने 14 दावेदारों ने अपने नाम पेश किए हैं। जिन लोगों ने दावेदारी करी उनमें प्रताप सिंह बिष्ट के अलावा प्रताप सिंह बोहरा, प्रदीप जेनोटी, मदन मोहन जोशी, संजीव कुंवर, कमलनयन जोशी, अजय राजौर, शंकर कोरंगा, हरिमोहन अरोड़ा, प्रतिभा जोशी, दिनेश खुल्बे, उमेश शर्मा, नवीन चंद्र भट्ट, मथुरा दत्त जोशी, सचिन शाह शामिल हैं। सभी दावेदारों ने अपने-अपने स्तर से जिला अध्यक्ष बनने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है और संगठन से लेकर पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एप्रोच लगाने के लिए कोशिश में लगे हुए हैं।

 

हल्द्वानी: कौन बनेगा भाजपा का जिला अध्यक्ष,14 ने की दावेदारी-देखे लिस्ट

 

 

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…