अंकिता हत्याकांड में भ्रामकता फैलाने पर पूर्व विधायक और उर्मिला सनावर पर मुकदमा दर्ज…..

Spread the News

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड पर सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने, महिला की छवि धूमिल करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोपों में देहरादून के थाना नेहरू कालोनी में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता आरती गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उर्मिला सनावर नाम की महिला पहले भी झूठे आरोप लगाकर लोगों को फंसाती रही है। आरती गौड़ की शिकायत के अनुसार, उर्मिला सनावर निवासी गोविंद नगर सहारनपुर और सुरेश राठौर पूर्व विधायक ज्वालापुर द्वारा इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर उनके खिलाफ तथ्यविहीन, भ्रामक और अश्लील सामग्री लगातार पोस्ट की जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि अभियुक्तों ने एक आडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों और गालियों का प्रयोग किया गया है। साथ ही उनका नाम विभिन्न राजनीतिक व्यक्तियों से जोड़कर जानबूझकर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…