सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्य समापन, सांसद अजय भट्ट ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित……. 

Spread the News

हल्द्वानी। सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम के समापन अवसर पर एमबीपीजी कॉलेज स्थित लाल बहादुर शास्त्री ऑडोटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण को सांसद अजय भट्ट सहित अन्य अतिथियों, खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने सुना ।

इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कॉलेज के ऑडोटोरियम हॉल में प्रोजेक्टर और साउंड सिस्टम के लिए 2.5 लाख तथा गौलापार में बनने जा रहे खेल विश्व विद्यालय में नाइट मैच के लिए लाइट व्यवस्था हेतु 2 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत लोकसभा स्तर पर भव्य खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया, जिसमें खेल के साथ फिटनेस और मनोरंजन का जबरदस्त संगम देखने को मिला। इस तरह के आयोजन न केवल युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का मौका देंगे , बल्कि फिट इंडिया मूवमेंट को भी नया आयाम मिलेगा।

उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ ही खेलों के लिए भी समय निकालने के साथ मोबाइल पर कम से कम समय व्यतीत करने तथा नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आज अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस के अवसर पर देश भर में सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में सुशासन को एक नए आयाम तक पहुँचाया। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिन्होंने देश के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अटल जी ने अपने कार्यकाल में सुशासन के मूल्यों को अपनाया और देश को एक नए विकास पथ पर ले गए।

इस दौरान विभिन्न खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय एवम् अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ ही पूर्व राष्ट्रीय एवम् अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट , नवीन वर्मा, दिनेश आर्य, बीजेपी प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित कंचन उप्रेती, नीरज बिष्ट, दीप कोश्यारी, भुवन जोशी, हिमांशु मिश्रा, आभा गोस्वामी, प्रभारी उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, प्रदेश संयोजक सुरेश पांडे, निर्मला पंत, लक्ष्मण खाती, हरीश भाकुनी जी, त्रिलोचन जीना, देवेंद्र भट्ट जी, विनय जोशी जी,दीपक पाण्डेय कमलेश बिष्ट, वीरेंद्र दानू, खिलाड़ी आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सिडकुल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। इंदिरा कॉलोनी स्थित एक घर में सिडकुल कर्मी का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को…

    शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर बनेगा भव्य द्वार!मुख्यमंत्री धामी…. 

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा स्थित शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंच उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए उनके माता…