दबंगों ने मैकेनिक को पीटा, मरा समझ छोड़ कर भागे……

Spread the News

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में वाहन सवार बदमाशों ने वाहन मैकेनिक को उसकी दुकान में आकर बुरी तरह पीटा। मैकेनिक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मरा समझ छोड़ गए। पड़ोसी दुकानदारों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार काठगोदाम निवासी मैकेनिक बबलू की दुकान पर बीती दो जनवरी की शाम चार वाहनों से 15 से 20 युवक आए और उस पर हमला कर दिया। हमले में चोटिल बबलू को मरा समझ हमलावर चले गए। पड़ोसी दुकानदारों ने बबलू को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। मैकेनिक के सिर, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का कहना है कि युवक उसकी दुकान को अतिक्रमण बताकर खाली करने को कह रहे थे। सीओ सिटी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…

    पार्टी ने राधा पर जताया विश्वास, दी नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 राधा आर्या को उनके संगठन के प्रति समर्पण,मेहनत व लगन को देखते हुए, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई…