ब्रेकिंग: दिल्ली लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा,हल्द्वानी नैनीताल निवासी चार लोगों की मौत, एक गंभीर……

Spread the News

हल्द्वानी। मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर घायल हो गया। सोमवार सुबह लगभग छह बजे मनकरा मोड़ के पास मृतकों की कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। घायलों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दायल रावत (40),अनिल नेगी (38), सुंदर सैनी (42),भुवन भंडारी( 37) निवासी हल्द्वानी मौत हो गई, जबकि चालक यशदीप पांडे निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक आपस में दोस्त थे और किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…