ब्लॉगर ज्योति अधिकारी हुई जेल से रिहा…….

Spread the News

हल्द्वानी। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी बुधवार को जेल से रिहा हो गईं। मंगलवार को अपर सिविल जज द्वितीय की अदालत ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली थी, लेकिन प्रक्रियात्मक कारणों से उन्हें एक दिन और जेल में रहना पड़ा। बुधवार को सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनकी रिहाई संभव हो सकी। आज शाम उनकी रिहाई हो गई है। रिहाई के बाद उन्होंने कोर्ट की ओर हाथ जोड़े और फिर कार से रवाना हुई। इस दौरान वह मायूस भी दिखीं ।

आठ जनवरी को ज्योति अधिकारी के खिलाफ जूही चुफाल की शिकायत पर मुखानी थाने में मामला दर्ज किया गया था। उन पर उत्तराखंड की महिलाओं और लोक देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने तथा एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान दराती लहराने के आरोप लगे थे। पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ज्योति अधिकारी के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में तीन से चार अन्य मामले भी दर्ज बताए जा रहे हैं, जिस कारण उनकी रिहाई में देरी हुई। आज खटीमा गए वकीलों द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। वर्तमान मामले में अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें जमानत प्रदान की।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, खुद संभालेंगे ये विभाग……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद…

    नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…