दुष्कर्म के मामले में प्रतिवादी को लाभ पहुंचाने पर,महिला दरोगा सस्पेंड……

हल्द्वानी। जनपद के लालकुआ थाने की महिला दरोगा अंजू नेगी को दुष्कर्म के मामले में प्रतिवादी को लाभ पहुंचाने के आरोप में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सस्पेंड कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। लालकुआं थाना निवासी पीड़िता ने बीती 14 अक्टूबर को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना लालकुआ थाने की दरोगा अंजू नेगी कर रही थी। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। इस पर मंगलवार देर शाम महिला दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…