उत्तराखंड: चार्जिंग पर लगी स्कूटी में हुआ ब्लास्ट, आग से घर का सामान हुआ राख…

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के दिनेशपुर वार्ड दो स्थित टिनशेड में चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी की बैटरी में अचानक धमाका हो गया। धमाके से धधकी आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों और आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सारा का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना से लगभग तीन लाख के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

वार्ड दो मोतीपुर निवासी शांति मंडल सिडकुल में मजदूर है। वह अपनी तीन बेटियों के साथ टिनशेड के घर में रहती है। बुधवार की रात को सभी खाना खाने के बाद ई-स्कूटी को बरामदे में चार्ज पर लगाकर सो गए। बृहस्पतिवार तड़के करीब 3:30 बजे धमाके के साथ स्कूटी की बैटरी फट गई और घर में आग लग गई। अफरा तफरी में घर के सदस्य बाहर की तरफ भागे।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा कूलर, फ्रीज, पंखा, टीवी, फर्नीचर आदि सारा सामान जल कर रख हो चुका था। सुबह सूचना पर पटवारी ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया।

श्रीमद् भागवत गीता पर नहीं आई आंच

ई-स्कूटी की बैटरी फटने से जहां शांति के घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, वहीं कमरे में बने मंदिर में रखी श्रीमद्भागवत गीता और देवी-देवताओं की तस्वीरों पर आंच तक नहीं आई

  • Related Posts

    बागेश्वर में भूकंप से कांपी धरती, घरों से निकाल कर भागे लोग…….

    Spread the News

    Spread the Newsबागेश्वर। उत्तराखंड में एक बार फिर धरती डोलने से लोग दहशत में आ गए। शुक्रवार सुबह बागेश्वर जिले और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए…

    सगाई टूटने से परेशान इंजीनियर ने मौत को लगाया गले,मंगेतर को बताया धोखेबाज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। लालकुआं के अंबेडकर नगर में रहने वाले एक सर्वे इंजीनियर ने पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, इंजीनियर सगाई टूटने…