नैनीताल: अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सूची बना अतिक्रमणकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई……

Spread the News

नैनीताल। शहर की ब्रिटिशकालीन जलनिकासी व्यवस्था पर हुए अतिक्रमण पर जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के अंतर्गत स्थित 62 ब्रिटिशकालीन नालों पर हुए अतिक्रमण पर मंथन हुआ। डीएम ने संबंधित विभागों से 15 दिनों के भीतर अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार कर रिपोर्ट मांगी है, ताकि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सके। इस कार्य के लिए राजस्व, लोक निर्माण, सिंचाई, नगर पालिका तथा अर्थ एवं संख्या विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम गठित की गई है।

यह टीम जीआईएस, जीपीएस, ड्रोन सर्वे और बंदोबस्ती नक्शों के आधार पर सभी 62 नालों का सर्वेक्षण करेगी। जिलाधिकारी ने टीम को निर्देशित किया है कि निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट तैयार कर नालों को अतिक्रमणमुक्त करने की दिशा में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उधर, शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी जिलाधिकारी ने नगर पालिका को सख्त निर्देश दिए हैं। डीएम वंदना ने आदेश दिए कि नगर के प्रत्येक वार्ड में 14 जुलाई से 28 जुलाई तक रोस्टर के आधार पर सघन स्वच्छता अभियान चलाया जाए। इस अभियान के सफल संचालन और निरीक्षण के लिए मुख्य सफाई निरीक्षक सुमित कुमार को नोडल अधिकारी, जबकि कमल सिंह और दिनेश कटियार को निरीक्षण अधिकारी नामित किया गया है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…