बकरीद से पूर्व पुलिस और प्रशासन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, 8:00 बजे ईदगाह और 8:30 बजे जामा मस्जिद में पढ़ी जायेगी नमाज……

Spread the News

हल्द्वानी। बकरीद से पूर्व बुधवार को पुलिस और प्रशासन के संयुक्त टीम ने शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से त्योहार को शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, नगर आयुक्त परितोष वर्मा और एसपी सिटी मनोज कत्याल ने संयुक्त रूप से बनभूलपुरा क्षेत्र में ईदगाह सहित कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंधों, यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाई जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नमाज केवल निर्धारित स्थानों पर ही अदा की जाएगी तथा सार्वजनिक स्थलों पर नमाज की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही कुर्बानी भी केवल चिन्हित स्थानों पर ही करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सफाई व्यवस्था बनी रहे।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बताया कि पर्व को लेकर पहले ही अमन कमेटी की बैठक आयोजित की जा चुकी है, जिसमें सभी समुदायों और संबंधित पक्षों के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

वहीं एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और किसी भी तरह की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिशों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी तेज कर दी गई है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि त्योहार के दौरान नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी और संबंधित टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं सेक्रेटरी मैनेजमेंट कमेटी जामा मस्जिद हसीन अहमद वारसी ने प्रशासन के साथ सहयोग का भरोसा जताते हुए लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि 8:00 बजे ईदगाह और 8:30 बजे जाना मस्जिद में पढ़ी जाएगी नमाज।

  • Related Posts

    भारी बारिश की चेतावनी,जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र…….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि, निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून…

    स्मार्ट मीटर है स्मार्ट लूटर”- ललित जोशी,बड़े हुए विद्युत बिलों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बुद्ध पार्क में पूर्व मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के नेतृत्व में रविवार को दर्जनों लोगों ने स्मार्ट मीटर और बड़े हुए विद्युत बिलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन…