घर से नाराज होकर निकला किशोर, दिल्ली से बरामद……

Spread the News

लालकुआं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने लापता किशोर को चंद घंटों के भीतर दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया ।

जानकारी के मुताबिक 01 जुलाई 2026 को गीता गुणवंत पत्नी संतोष गुणवंत, निवासी हल्दूचौड़, लालकुआं ने कोतवाली लालकुआं में तहरीर दर्ज कराई जिसमें उन्होंने बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र, भाष्कर गुणवंत किसी बात पर नाराज होकर कहीं चला गया है और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा तत्काल किशोर की बरामदगी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में लालकुआं पुलिस द्वारा तुरंत किशोर की तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान लालकुआं सहित संभावित मार्गों के CCTV कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया।

आधुनिक सर्विलांस तकनीकों का उपयोग कर किशोर की लोकेशन ट्रैक की गई। तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि किशोर हल्दूचौड़ से बरेली होते हुए दिल्ली की ओर निकल गया है।

प्राप्त इनपुट और सटीक लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता भाष्कर गुणवंत को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। बालक को उसकी माता गीता गुणवंत के सुपुर्द कर दिया गया है। अपने बेटे को सही सलामत वापस पाकर मां की आंखें छलक आईं और उन्होंने व परिजनों ने नैनीताल पुलिस की इस त्वरित एवं मानवीय कार्रवाई का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    नदी पार करने के दौरान पैर फिसलने से 19 वर्षीय युवक की डूब कर मौत, देखें Video….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। नदी पार करने के दौरान पैर फिसलने से नदी में डूबने के कारण 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं क्षेत्र में मॉक ड्रिल कर रही…

    उफनाई गौला नदी में फंसे लोगों को किया रेस्क्यू, गंभीर घायलों को भेजा सुशीला तिवारी अस्पताल….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आगामी मॉनसून सीज़न को देखते हुए , जिलाधिकारी महोदय केहल्द्वानी। आगामी मॉनसून सीज़न को देखते हुए , जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों पर आज ग़ौलापार स्टेडियम के निकट…