नैनीताल। नदी पार करने के दौरान पैर फिसलने से नदी में डूबने के कारण 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं क्षेत्र में मॉक ड्रिल कर रही एसडीआरएफ की टीम ने युवक को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों नियॉन से मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बेतालघाट ब्लॉक के ग्राम सिमलखा निवासी विशाल जलाल (19) पुत्र आनंद सिंह बृहस्पतिवार को कोसी नदी पार कर रहा था। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से विशाल नदी में जा गिरा। बहाव तेज होने के कारण वह नदी में डूबने लगा। स्थानीय लोगों ने युवक की डूबने की खबर पुलिस और एसडीआरएफ को दी। वहीं क्षेत्र में मॉक ड्रिल कर रही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने युवक को नदी से बाहर निकालकर अचेत हालत में गरमपानी सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कारण मचा हुआ है।





