उत्तराखण्डहल्द्वानी : प्रशासन की चेतावनी के बाद लोगों ने खुद हटाया गौला किनारे से अतिक्रमण,प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण…

Spread the News

हल्द्वानी: उपजिलाधिकारी राहुल शाह के निर्देशन में गौला नदी किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज पुनः मुनादी कर स्थलीय सर्वेक्षण किया गया। पूर्व में जारी निर्देशों के अनुपालन में 50 से अधिक अतिक्रमणकर्ताओं ने स्वयं से अपने अतिक्रमण हटा लिया है। कई लोगों द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने का कार्य अब भी चल रहा है।निरीक्षण में तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पांडेय, तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट, कनूनगो अशरफ अली एवं वन विभाग की टीम उपस्थित रही। अधिकारियों ने गौला क्षेत्र में शेष अतिक्रमण चिह्नित करते हुए संबंधित व्यक्तियों को 3 दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अंतिम चेतावनी दी। साथ ही, वन विभाग द्वारा रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में कूड़ा फेंकने एवं गंदा पानी बहाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने दोहराया है कि गौला रिजर्व वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण, निर्माण या पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाली गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी । अतिक्रमणकर्ताओं से अपील की जाती है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाकर प्रशासन को सहयोग दें।

  • Related Posts

    घर पर नहीं था परिवार, चोरों ने सेंध लगाकर 25 लाख के जेवरात किए पार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। परिवार के घर में न होने का फायदा उठाकर चोटों ने छोटी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर 25…

    तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही दो महिलाओं को रौंदा,मौत…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। बैलपड़ाव में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही दो महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में दोनों महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।कार चालक वाहन छोड़…