उत्तराखण्ड हल्द्वानी : चौसला मामले में पटवारी निलंबित, लापरवाही और पद के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया अपने पर हुई कार्रवाई

Spread the News

हल्द्वानी:  राजस्व गांव चौसला में फैक्ट्री निर्माण के दौरान सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण के मामले में एसडीएम हल्द्वानी की जांच रिपोर्ट के बाद तत्कालीन पटवारी को पद के प्रति गैर जिमदाराना रवैया अपनाते हुए कार्रवाई नहीं करने के लिए दोषी पाया गया। इस पर पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। डीएम वंदना सिंह ने बताया कि एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन पटवारी शबनम परवीन को निलंबित किया गया है। डीएम ने विभागीय जांच के लिए एसडीएम कालाढूंगी को जांच अधिकारी नामित किया है। डीएम ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र फतेहपुर स्थित ग्राम चौसला में जुलाई 2021 में फैक्ट्री का निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ था, जो मार्च 2022 में पूरा हो गया था। मामले में एडीएम से जांच रिपोर्ट मांगी गई। रिपोर्ट में मामले से जुड़े तकनीकी व भौगोलिक तथ्यों का विश्लेषण किया गया। एसडीएम की जांच से स्पष्ट हुआ कि उक्त निर्माण के दौरान निर्माणकर्ता ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया। जांच में तथ्य सामने आया कि अगस्त 2018 से फरवरी 2024 तक परवीन फतेहपुर क्षेत्र में राजस्व पटवारी (उपनिरीक्षक) के रूप में कार्यरत थीं। उन्हें अग्रिम आदेशों तक तहसील कालाढूंगी में सम्बद्ध किया गया है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…