हल्द्वानी: जन सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, शापिंग काम्प्लेक्सों का किया निरीक्षण, आग से बचाव के इंतजाम न मिलने पर नोटिस जारी……

Spread the News

हल्द्वानी। शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के लिए प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठानों में कमियां मिलने पर संचालकों को फटकार लगा कमियों को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए।

सोमवार को टीम ने विशाल मेगा मार्ट, रिलायंस स्टोर, व ज़ूडियो स्टोर में अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म, स्प्रिंकलर प्रणाली, आपातकालीन निकास द्वार, पानी की उपलब्धता आदि की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में कई अनियमितताएं मिलीं। संस्थानों में अग्निशमन उपकरणों का उपलब्ध न होना,आपातकालीन निकासी बंद होने समेत अन्य अनदेखियों का टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। रिलायंस स्टोर और विशाल मेगा मार्ट में आपातकालीन सीढ़ियों पर किराना सामग्री रखी गई थी जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए संचालकों को तुरंत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान नोटिस जारी कर तय समय में सुरक्षा उपाय दुरुस्त करने को कहा गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुधार न होने पर प्रतिष्ठान सील करने की कार्रवाई की जाएगी। टीम में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार समेत नगर निगम तथा पुलिस कर्मी शामिल रहे।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…