उत्तराखंड हल्द्वानी: बनभूलपुरा में चला सत्यापन अभियान: 17 पर कार्रवाई, 7 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का जुर्माना

Spread the News

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु लगातार निरंतर सत्यापन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र  के निर्देशन एवं सीओ नितिन लोहनी, लालकुआं दीपशिखा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनभूलपुरा क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान किरायेदारों, श्रमिकों, चौकीदारों एवं घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने पर कुल 17 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही कर 2,500 रुपए जुर्माना जमा करवाया गया। तथा पहचान एप के माध्यम से सत्यापन भी कराया गया। किरायदारों का सत्यापन न कराए जाने के चलते 7 मकान मालिकों10-10 हज़ार रुपए का चालान किया गया।

पुलिस की जनता से अपील

जनपद नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि सुरक्षा के दृष्टिगत अपने किरायेदारों, कर्मचारियों, घरेलू सहायकों आदि का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। सत्यापन न कराए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…