भीमताल जा रहे युवक को लूट, एक लाख रुपए उड़ाए, रोडवेज बस से भी उतारा…. 

Spread the News

हल्द्वानी। दिल्ली से भीमताल शादी में जा रहे युवक को जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। लुटेरों ने उसके फोन से एक लाख की ट्रांजेक्शन भी की, और उसका मोबाइल और पर्स भी लूट ले गये। हल्द्वानी पहुंचने पर काठगोदाम डिपो की बस का स्टाफ भी उसे शीशमहल में उतार कर चलता बना। पीड़ित का कुसुमखेड़ा स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ गणाई गंगोली निवासी पंकज पांडे दिल्ली में डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है। सोमवार की रात वह दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आनंद बिहार से रोडवेज बस में सवार हुआ। यात्रा के दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बेहोशी के बाद पंकज का पर्स, एटीएम, मोबाइल फोन और नकदी चुरा ली। लुटेरों ने उसके फोन से ऑनलाइन एक लाख रुपये भी इधर-उधर कर लिए। सुबह हल्द्वानी पहुंचने के बाद रोडवेज बस द्वारा शीशमहल के पास उतार दिया गया। सुबह जब टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे पड़े घायल युवक को देखा तो पुलिस को सूचना दी।

  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,30 निरीक्षक और उपनिरीक्षक के हुए तबादले….. 

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। राजधानी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ हैं। सूत्रों के मुताबिक तीन थानाध्यक्ष समेत 30 निरीक्षक और उपनिरीक्षक का तबादला हुआ हैं। बुधवार देर रात एसएसपी…

    बिजनेस पार्टनर संग होटल में ठहरी महिला की संदिग्ध मौत, कैंची धाम जाने के लिए आए थे साथ….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। शहर के एक फाइव स्टार होटल में गुरुवार को बिजनेस पार्टनर के साथ रुकी एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने…