बिजनेस पार्टनर संग होटल में ठहरी महिला की संदिग्ध मौत, कैंची धाम जाने के लिए आए थे साथ….

Spread the News

रुद्रपुर। शहर के एक फाइव स्टार होटल में गुरुवार को बिजनेस पार्टनर के साथ रुकी एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौका मुआयना कर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली निवासी 40 वर्षीय ज्योति शर्मा दिल्ली में छतरपुर इलाके के रहने वाले अमित के साथ पार्टनरशिप में मिलकर एक रेस्टोरेंट चलाती थीं। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों मंगलवार रात कैंची धाम जाने के लिए दिल्ली से निकले थे। दोनों बुधवार तड़के करीब 3 बजे रुद्रपुर के नैनीताल राेड स्थित एक फाइव स्टार होटल में पहुंचे और कमरा लेकर आराम करने चले गए। पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे अमित ने होटल के रिसेप्शन पर पहुंचकर महिला के बेहोश होने की जानकारी दी और मेडिकल हेल्प मांगी।

इस पर महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को मोर्चरी भेज दिया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। इसके साथ ही पुलिस ने अमित से पूछताछ भी की है। पुलिस ज्योति के परिजनो के रुद्रपुर पहुंचने का इंतजार कर रही है और गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होने की उम्मीद है। बकौल पुलिस, मौत के कारणों का खुलासा जल्द किया जाएगा।

  • Related Posts

    डीएम की सख्ती का असर, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण; 90 जिला बदर…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में…

    सीएम धामी का नैनीताल दौरा, नंदा देवी महोत्सव में होंगे शामिल…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर नैनीताल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी…