यहां फ्लाइओवर के नीचे शव मिलने से मचा हड़कंप…..

Spread the News

रुद्रपुर। नगर में नेशनल हाइवे पर फ्लाईओवर के नीचे शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह काशीपुर हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे एक शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की काफी कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। वहीं, पुलिस ने कहा है कि मौत की असल वजह का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर चलेगा।

  • Related Posts

    पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आकर 8वीं के छात्र की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के पंतनगर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां l पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आकर 8 वीं के छात्र की…

    राजकीय महाविद्यालय ओखलकांडा में छात्र हितों को लेकर बैठक, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। राजकीय महाविद्यालय ओखलकांडा में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के प्रवेश के अवसर पर छात्र हितों एवं महाविद्यालय की लंबित मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…