रामपुर रोड स्थित बैटरी की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान भी चढ़ा आग की भेंट……

Spread the News

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर टीपी नगर के निकट स्थित बैटरी की दुकान में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। अचानक लगी भयंकर आग में दुकान का लगभग सारा सामान जल कर राख हो गया।द। दुकान में रखी 50 से ज्यादा बड़ी बैटरी और कार बाइक की 40 से ज्यादा बैटरियां जल गईं। दुकान के बगल के निकट ही वाहन एजेंसी और दूसरी तरफ अन्य दुकानें भी थी। यदि आग फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार छठ पूजा सेवा समिति के उपाध्यक्ष रामपुर रोड निवासी शंकर भगत की रामपुर रोड पर ही बैटरी की दुकान है। शनिवार रात लगभग आठ बजे शंकर दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह छह बजे किसी ने उन्हें दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। सूचना पर जब वह दुकान पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान का सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। दुकान में रखी बैटरियों के साथ ही रैक, 12 से ज्यादा इन्वर्टर, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पांच हजार से ज्यादा नगदी जलकर राख हो गई है।

  • Related Posts

    इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…