राधिका ज्वैलर्स में हुई चोरी का सनसनीखेज खुलासा, मास्टरमाइंड झारखंड के मकसूद सहित 4 गिरफ्तार……

Spread the News

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र के राधिका ज्वेलर्स में हुई चोरी का SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने 04 शातिर आरोपियों को नेपाल बॉर्डर के पास बनबसा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में चुराए गए लगभग 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जबकि घटना में प्रयुक्त वाहन बुलैरो को भी सीज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 19-21 दिसंबर 2025 के बीच अज्ञात चोरों ने घनिष्ठ के कसम खड़ा चौराहे पर स्थित राधिका ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर 20-25 किलो चांदी, 300-400 ग्राम सोने के आभूषण और 20-25 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए थे। वादी नवनीत शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया।

SSP नैनीताल के निर्देश पर घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर व्यापक जांच शुरू की गई। पुलिस टीमों ने उत्तराखण्ड और पड़ोसी राज्यों के साथ-साथ नेपाल बॉर्डर पर लगातार जांच कर 04 चोरो बसंत खत्री (नेपाल), तनवीर अहमद (मुंबई), इमरान शेख और मकसूद शेख (झारखंड) को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया।

बरामदगी में 54 ग्राम पीली धातु और 7.245 किलो चांदी के आभूषण शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग 22 लाख रुपये आंकी गई है। चोरी में प्रयुक्त वाहन बुलैरो को अग्रिम जांच के लिए सीज किया गया है। SSP नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य को सराहते हुए सभी सदस्यों को 2,500 रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की। पुलिस ने साफ किया कि जिले में किसी भी प्रकार की चोरी या शातिराना अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…