बिजली चोरी पर भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज….

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के रुद्रपुर में विभाग द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम और विजिलेंस की संयुक्त छापेमारी में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सहित 9 के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। टिम द्वारा ट्रांजिट कैंप, खेड़ा और दरियागंज क्षेत्रों में औचक निरीक्षण के दौरान टीमों ने कटिया डालकर, मीटर से छेड़छाड़ कर और सीधे मुख्य लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर बिजली चोरी किए जाने के प्रमाण पकड़े। कई मकानों में बिजली मीटर गायब मिले, जबकि कुछ घरों में मीटर से पहले केबल काटकर अवैध सप्लाई ली जा रही थी ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजीव चक्रवर्ती के नेतृत्व में चले अभियान में 201 कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई के तहत 41 घरों से अवैध केबल कनेक्शन काटकर जब्त किए गए।कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय के अनुसार, पटेल नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा धीरेश गुप्ता सहित राजा कॉलोनी और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी मामलों की गहन जांच की जा रही है ऊर्जा निगम ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी से न केवल विभाग को भारी राजस्व नुकसान होता है, बल्कि ग्रिड पर अतिरिक्त दबाव के कारण फाल्ट, लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं भी बढ़ती हैं। पुलिस और ऊर्जा निगम ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    नशे में कार दौड़ाना पड़ा भारी, चालक सहित छह गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई, नशेड़ी चालक का वाहन सीज भवाली। ऑपरेशन प्रहार के तहत भवाली पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक…

    स्कूल में सेंधमारी कर उड़ाया लैपटॉप-नकदी, देवलचोड़ निवासी संदीप और उज्जवल गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsपुलिस ने चोरी का लैपटॉप, छह हजार की नकदी और वारदात में इस्तेमाल पाना किया बरामद; दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे रामनगर। स्कूल में…