दुकान के सामने स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, युवक को चाकू से गोंदा…..

Spread the News

हल्द्वानी। मंगलपड़ाव सब्जी मंडी में दुकान के सामने स्कूटी खड़ी करने से रोकने पर स्कूटी चालक ने दुकान कर्मी पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके मुंह में 13 टांके आए हैं। जानकारी के अनुसार घासमंडी मंगलपड़ाव निवासी विनय राजपूत सब्जी मंडी के पास ही एक दुकान में काम करता है। शुक्रवार की दोपहर दुकान के बाहर स्कूटी खड़ी करने को लेकर उस पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। बताया गया कि हमलावर किसी राजनीतिक व्यक्ति का परिचित है। इधर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…