परिवार को बंधक बना, हजारों की नकदी और जेवरात ले उड़े बदमाश……. 

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा परिवार को बंधक बनाकर लूट की बड़ी घटना सामने आई है। यहां ग्राम बरा के रहने वाले नरेश प्रजापति के घर पर हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर हजारों की नकदी, जेवर, मोबाइल और महिलाओं द्वारा पहने गहने भी लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश परिवार के लोगों को कमरे में बंद करके फरार हो गए। किसी तरह कमरे की खिड़की पर लगी जाली को तोड़कर परिवार बाहर निकल सका। बाहर आकर नरेश ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। और जांच शुरू की। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…