विधायक बेहड़ के पुत्र सौरभ ने रची थी, खुद पर हमले की साजिश…..

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र पर हुए हमले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सौरभ पर हुआ हमला साजिश के तहत खुद सौरभ ने ही कराया था।

पुलिस के अनुसार, सौरभ ने पत्नी के साथ चल रहे विवाद, लेन-देन से जुड़ी परेशानियों और राजनीति में नाम की मंशा से खुद पर हमले की योजना बनाई। इसमें उसने अपने दोस्तों की भी मदद ली।

मामले की तहकीकात कर पुलिस ने सौरभ के करीबी दोस्त इन्द्र सहित तीन अन्य को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर हमले को अंजाम दिलाने में सौरभ की मदद की।

हमले के सनसनीखेज खुलासे के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। राजनीतिक गलियारों में भी मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जानकारी के अनुसार इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे को लेकर हमलावर रुख अपनाने की तैयारी में है।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा क्षेत्र में बैटरी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा.. देखें Video. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा के गौला क्षेत्र में खड़े ट्रकों से बैट्री चोरी किए जाने का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

    लापता सुनार दिल्ली से बरामद, सोने के दाम बढ़ाने पर नुकसान के डर से हुआ था गायब…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आभूषण बनाने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में गायब हुए सुनार को पुलिस ने दिल्ली से ढूंढ निकाला है। पुलिस उसे मुखानी थाना लेकर पहुंची। थाने में…