काठगोदाम में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, सड़क चौड़ीकरण के कार्य में आई तेजी……..

हल्द्वानी। काठगोदाम नरीमन तिराहे से गौला पुल तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य में हो रही देरी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में पहुंची लोक निर्माण विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से पक्के अतिक्रमण ध्वस्त किए। आपको बता दें कि चार करोड़ रुपये की लागत से हो रहे चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के कार्य के कार्य को गति देने की दिशा में बिजली की लाइनों को शिफ्ट करने का कार्य भी समानांतर रूप से किया जा रहा है, ताकि भविष्य में यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। इस दौरान उपजिलाधिकारी राहुल शाह सहित प्रशासनिक टीम मौजूद रही।

Advertisement
  • Related Posts

    राज्य स्थापना दिवस पर काटा केक, आंदोलनकारियों के संघर्ष और शहीदों के बलिदान को किया याद…

    हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर राज्य की स्थापना की वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश,…

    एमबीपीजी कॉलेज में सम्मान समारोह के दौरान हंगामा, राज्य आंदोलनकारियों ने उठाए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

    समय पर सूचना नहीं देने को लेकर दर्जा मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और आंदोलनकारियों के बीच मंच पर तीखी बहस हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर…