बंद कमरे में मिला मजदूर का शव, इलाके में सनसनी…..

हल्द्वानी। शहर के इंदिरा नगर क्षेत्र में कमरे में मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय रमेश चंद्र पुत्र सुरेन्द्र पाल,मूल निवासी मानपुर बहेड़ी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रमेश इंदिरा नगर रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र में अल फात्मा मैरिज हॉल के पास किराए के कमरे में रह रहे थे। वह यहां मजदूरी का कार्य करते थे। दो दिन तक दिखाई न देने पर मकान मालिक द्वारा कमरे का दरवाजा खोलने पर कमरे में रमेश मृत अवस्था में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…