हर्ष फायरिंग पर कार्रवाई,आरोपी जसमीत सिंह गिरफ्तार। देखें – Video 

हल्द्वानी। लोहड़ी पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए हर्ष फायरिंग के वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने मामले में सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक जसमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के कब्जे से फायरिंग में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर पुलिस ने बरामद कर ली है। जांच में पता चला कि जिस रिवॉल्वर से आरोपी ने फायरिंग कि है उसका लाइसेंस आरोपी के पिता के नाम पर है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने आम जनता से अपील कि है की किसी भी प्रकार के असलहों का खुलेआम प्रदर्शन या हर्ष फायरिंग करना कानूनन अपराध है और जान-माल के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…