ब्रेकिंग:- देखें Video – किरायदार बनकर आया और, ले उड़ा जेवर और रुपयों का बक्सा…….

Spread the News

हल्द्वानी। बद्रीपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक शातिर चोर ने बड़े ही शातिराना अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर में अकेली महिला के भोले पन का फायदा उठा चोर घर से गहनों और रुपयों का बक्सा ले उड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी खंगालने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

बद्रीपुरा निवासी बुजुर्ग महिला दया नेगी पत्नी स्वर्गीय जगत सिंह नेगी घर में अकेली थीं। बच्चों के बाहर शहरों में कार्य करने के चलते महिला अक्सर घर में अकेली रहती है। इस दौरान एक युवक जिसने अपना नाम दीपक बिष्ट निवासी दानिया बताया किराए पर कमरा लेने की बात कहकर उनके पास आया। महिला द्वारा कमरा दिखाने पर युवक ने कमरा पसंद आने की बात कही। युवक ने महिला से कहा कि उसका वाहन घर के पिछले गेट पर खड़ा है। महिला घर का पिछला गेट खोलने गई,बस उतनी देर में वह शातिर चोर घर में रखा बक्सा उठा कर चंपत हो गया। जब महिला वापस लौटी तो बक्से को अपनी जगह न पाकर हक्की बक्की रह गई। घबराई हुई बुजुर्ग महिला ने रिश्तेदारों तथा स्थानीय पार्षद रवि जोशी को घटा से अवगत कराया। पार्षद द्वारा तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे कंगाल रही है। इस दौरान सूचना पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी मौके पर पहुंचे और महिला को ढांढस बंधाया।

वहीं कोतवाली से महज 300 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…