विद्युत चोरी मामले में विभाग की सख्त कार्रवाई, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज……

Spread the News

हल्द्वानी। एसडीओ विद्युत विभाग हल्द्वानी की शिकायत पर थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में विद्युत चोरी का एक मामला सामने आया है। विद्युत विभाग द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित स्थल पर जांच की और विद्युत चोरी के आरोप में फसाहत मोइन उवैस पुत्र मोइन खान निवासी निकट मदरसा इशतुउलहक, किदवई नगर और अनवर हुसैन पुत्र भल्लन, निवासी नई बस्ती।दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसडीओ विद्युत विभाग की शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उक्त व्यक्तियों द्वारा अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इस पर थाना बनभूलपुरा ने विद्युत विभाग के साथ मिलकर जांच की और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विद्युत विभाग के सूत्रों ने बताया कि मामला विद्युत चोरी के अंतर्गत दर्ज कराया गया है और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई जारी है। आगे की कार्रवाई विस्तृत जांच के बाद की जाएगी। विद्युत विभाग ने इस तरह की अवैध हरकतों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…