देखें Video – चोरी के शक में लाठी डंडों से पीट कर युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार…… 

Spread the News

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में हुई युवक पप्पू वर्मा की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक गोदाम में घुसने पर चोरी के शक में तीन युवकों ने उसे लाठी डंडों से पीट पीटकर मार डाला। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर, कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सोमवार की सुबह डायल 112 पर सूचना मिली कि हनुमान मंदिर ढाल के पास एक व्यक्ति बेसुध पड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को सड़क किनारे नग्न अवस्था में पड़े व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान ग्राम मर्थुवा, सरैय्या, थाना महाराजा गंज, उत्तरप्रदेश व हाल आजादनगर वार्ड तीन निवासी 42 वर्षीय पप्पू वर्मा पुत्र फतेह बहादुर वर्मा के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानकर जांच शुरू की। आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाले जाने पर तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने जब तीनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि रविवार की रात पप्पू गोदाम में घुसा। जहां फोम की मैट पड़ी थी। चोरी के शक में उन्होंने बास के डंडे से उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के दामाद पवन कुमार द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर के बाद पुलिस ने

रुद्रपुर में पुलिस ने ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में हुई पप्पू वर्मा की मौत से पर्दा हटा दिया है। एक गोदाम में घुसने पर तीन युवकों ने उसे चोरी के शव में डंडे से पीट पीटकर मार डाला। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर तीनों को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सोमवार की सुबह डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि हनुमान मंदिर ढाल के पास एक व्यक्ति बेसुध पड़ा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। दीपक इंटस्टीज के पास सड़क किनारे व्यक्ति का शव नग्न हालत में मिला। जिसकी पहचान मूलरूप से ग्राम मर्थुवा, सरैय्या, थाना महाराजा गंज, उत्तरप्रदेश व हाल आजादनगर वार्ड तीन निवासी 42 वर्षीय पप्पू वर्मा पुत्र फतेह बहादुर वर्मा के रूप में हुई। मृतक की आंख में चोट के निशान व बाये कंधे और दाहिने हाथ में चोट-रगड़ के निशान थे। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानकर जांच शुरू की। आसपास के फुटेज खंगाले। जिसमें तीन युवक दिखे। पुलिस ने तीनों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि रविवार की रात पप्पू गोदाम में घुसा। जहां फोम की मैट पड़ी थी। चोरी के शव में उन्होंने बास के डंडे से उसकी पिटाई कर दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। इधर, इस मामले में सोमवार की देर शाम मृतक के दामाद पवन कुमार ने तहरीर साैंपी। पुलिस ने मूलरूप से ग्राम डौमेला, थाना मिर्जामुराद, वाराणसी व हाल हनुमान ढाल, शिमला बहादुर, ट्रांजिट कैंप निवासी योगेश पांडे, ग्राम सैमरी, थाना कछुवा बाजार, मिर्जापुर व हाल हनुमान ढाल, शिमला बहादुर, ट्रांजिट कैंप निवासी सुजीत सरोज व ग्राम माधो सिंह, थाना औराई, मिर्जापुर व हाल हनुमान ढाल, शिमला बहादुर, ट्रांजिट कैंप निवासी अबू तालीब को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी की गई है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…