अब धानाचूली में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला,ग्रामीणों में आक्रोश………

नैनीताल। जिले में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। पूर्व में भीमताल विधानसभा क्षेत्र में दो महिलाओं को मौत के घाट उतारने के बाद आज रविवार को धारी ब्लॉक के खुटियाखाल में गुलदार ने दिनदहाड़े गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र को निवाला बना लिया। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की मूवमेंट दिखाई दे रही है, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की‌‌।

वहीं घटना के बाद वन विभाग की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। धारी एसडीएम अंशुल भट्ट ने बताया कि महिला को तेंदुए के मारे जाने की सूचना है। वन विभाग और पुलिस की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।

Advertisement
  • Related Posts

    राज्य स्थापना दिवस पर काटा केक, आंदोलनकारियों के संघर्ष और शहीदों के बलिदान को किया याद…

    हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर राज्य की स्थापना की वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश,…

    एमबीपीजी कॉलेज में सम्मान समारोह के दौरान हंगामा, राज्य आंदोलनकारियों ने उठाए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

    समय पर सूचना नहीं देने को लेकर दर्जा मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और आंदोलनकारियों के बीच मंच पर तीखी बहस हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर…