परिवार संग होटल में ठहरे युवक ने खुद को मारी गोली, पत्नी और बच्चा भी हुए घायल…… 

Spread the News

हल्द्वानी। गौलापार स्थित निजी होटल में परिवार के साथ ठहरे व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। होटल में गोली चलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह (40) गौलापार स्थित होटल में पत्नी और बेटे के साथ ठहरे थे। शनिवार रात लगभग 2:30 बजे सुखवंत ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कमरे में मौजूद उनकी पत्नी परदीप कौर और बेटे गुरसेज सिंह को भी छर्रे लगे हैं। सुखवंत की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल परदीप और गुरसेज को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। । घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार सुखवंत से करोड़ों रुपये ले लिए गई और गलत जमीन बैनामा की गई थी। पुलिस से भी कई बार उसने फरियाद की लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…