राम मंदिर में नमाज पढ़ने का प्रयास, कश्मीरी नागरिक गिरफ्तार……

Spread the News

अयोध्या। राम नगरी में शनिवार को कश्मीरी नागरिक द्वारा राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का प्रयास करते व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अधेड़ उम्र का एक मुस्लिम नागरिक मंदिर में दर्शन के बाद राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे से निकलते समय नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगा। सुरक्षा कर्मियों ने जैसे ही ऐसा करते हुए देखा, उसे पकड़ कर हिरासत में ले लिया गया।

इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई और उसे परिसर में ही स्थित रामजन्मभूमि पुलिस चौकी में ले जाया गया, जहां से उससे सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा हि राम मंदिर परिसर में कश्मीरी नागरिक ने सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश की। रोके जाने पर अहमद शेख ने नारे भी लगाए। जिला प्रशासन ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर लगने के बाद आ रहे बड़े हुए बिलों के खिलाफ जनता में आक्रोश, अधिशासी अभियंता का किया घेराव……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद आ रहे भारी-भरकम बिजली बिलों के विरोध में प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस हेमन्त साहू के नेतृत्व में राजपुरा क्षेत्र के दर्जनों…

     निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का होगा संयुक्त सुरक्षा ऑडिट, डीएम नैनीताल ने दिए निर्देश…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। लखनऊ में कोचिंग सेंटर और मंगलवार को हल्द्वानी में हुए दो भीषण अग्निकांड के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद में संचालित निजी विद्यालयों एवं कोचिंग…