दहेज उत्पीड़न के आरोपी पति और सास को एक साल की सजा……..

Spread the News

हल्द्वानी। दहेज उत्पीड़न मामले में कोर्ट ने पति और सास को दोषी करार देते हुए एक – एक वर्ष का कारावास और जुर्माना लगाया है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश की अदालत ने बृहस्पतिवार को दहेज उत्पीड़न के आरोपी पति और सास को दोषी ठहराते हुए। दोनों को एक-एक वर्ष के सश्रम कारावास और दस-दस हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

मामले के अनुसार शिकायतकर्ता वंदना पाल का विवाह 23 मई 2019 को शिव विहार कुसुमखेड़ा हल्द्वानी निवासी रौनक आनंद के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही पति रौनक और सास राजेंद्री आनंद वंदना को कम दहेज लाने के लिए परेशान करते थे। पैसे न देने पर वंदना से मारपीट, गालीगलौज और शारीरिक उत्पीड़न किया गया। जान से मारने की धमकी भी दी गई। मुखानी थाने में वर्ष 2020 में मुकदमा दर्ज किया गया।

सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने रौनक आनंद और राजेंद्री आनंद को आईपीसी की धारा 498-ए और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा चार के तहत दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।

  • Related Posts

    भांजियों पर करता था आपत्तिजनक टिप्पणी, मामा ने ट्रक से कुचल उतारा मौत के घाट….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। तीर्थ नगरी के भगवानपुर इलाके में होटल के कुक की ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी ट्रक…

    अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का पीला पंजा, चौड़ीकरण में बन रहे थे बाधक.Video..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चौड़ीकरण पर एक बार फिर प्रशासन हरकत में आ गया है। शुक्रवार को ऊंचापुल चौराहे पर प्रशासन और नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल…