देखें Video- गुलदार देख छुटे पसीने, उल्टे पांव दौड़े विधायक…….

Spread the News

रुद्रपुर। उत्तराखंड में गुलदार की दस्तक लगातार बढ़ती जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही अब मैदानी इलाकों में भी तेंदुए की हाल कदमी ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों से सिडकुल स्थित नील ऑटो कम्पनी के निकट गुलदार की चहलकदमी से आस पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बृहस्पतिवार को विधायक शिव अरोरा वन विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे तो अचानक गुलदार के सामने आने से अफरा – तफरी मच गई। विधायक सहित वन विभाग के अधिकारी जान बचाने को दौड़ पड़े। इसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को रेस्क्यू किए जाने की कार्रवाई शुरू की। कुछ देर की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सफलता पूर्वक गुलदार को रेस्क्यू कर लिया। प्रथम दृश्या गुलदार बीमार प्रतीत हो रहा है। चिकित्सक द्वारा निरीक्षण के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    तमंचे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार, 3 अवैध तमंचे बरामद…. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नैनीताल जिले के रामनगर में हाथीडंगर- मालधन मार्ग पर तमंचे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने की घटना में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते…

    निजी प्रकाशकों की पुस्तके लगाने पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई,17 विद्यालयों को नोटिस जारी……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जनपद में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और अभिभावकों पर पड़ रहे अनावश्यक आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।…