ताइवान में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, ताइपे में हिली गगनचुंबी इमारतें….

Spread the News

ताइवान। एक बार फिर आए भूकंप के तेज झटकों से ताइवान दहल उठा। शनिवार देर रात उत्तर-पूर्वी तटीय शहर यिलान से करीब 32 किलोमीटर दूर रिक्टर पैमाने पर 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके झटके राजधानी ताइपे तक महसूस किए गए। कई इलाकों में इमारतें हिल गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

मौसम विभाग के अनुसार भूकंप की गहराई 73 किलोमीटर थी। भूकंप के तुरंत बाद राष्ट्रीय फायर एजेंसी ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले बुधवार को द्वीप पर 6.0 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया था। लगातार आ रहे झटकों से लोगों की चिंता बढ़ गई है।ताइवान दो प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है, जिसके चलते यहां भूकंप आने का खतरा बना रहता है।

यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि ताइपे में ऊंची इमारतें काफी देर तक हिलती रहीं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और वे घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए. दरअसल ताइवान दो टेक्टॉनिक प्लेटों के पास है और इस वजह से यहां भूकंप आमतौर पर आते रहते हैं.

मालूम हो कि इससे पहले 2016 में ताइवान में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी जबकि 1999 में आए भूकंप में 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी.

प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग,मची अफरा-तफरी…

    Spread the News

    Spread the Newsगली के भीतर गोदाम होने से आग बुझाने में फायर टीम को करनी पड़ी मशक्कत, दो दमकल वाहनों ने संभाला मोर्चा हल्द्वानी। भोलानाथ गार्डन क्षेत्र में गुरुवार को…

    आर्यन के समर्थन में जुटे पूर्व छात्रनेता, कमल बोरा और अंकित तोलिया ने खोला समर्थन का पत्ता…

    Spread the News

    Spread the Newsएमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल को मिला समर्थन हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आर्यन बेलवाल के समर्थन में…