उत्तराखंडहल्द्वानी:- महापौर ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ, अब घर के निकट ही उपलब्ध होंगी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएँ……

Spread the News

हल्द्वानी। महापौर गजराज सिंह ने शुक्रवार को देवलचौड़ और गौजाजाली में अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स “आयुष्मान आरोग्य मंदिर” का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महापौर ने बताया कि केंद्र, राज्य एवं निकाय सरकार की संयुक्त पहल के अंतर्गत हल्द्वानी-काठगोदाम में 10 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जा रहे है। इनमें प्रशिक्षित एमबीबीएस चिकित्सकों की टीम द्वारा प्रतिदिन सामान्य रोगों की जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी, साथ ही निशुल्क दवाएं भी दी जाएंगी। इन केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, बच्चों का टीकाकरण तथा एनसीडी (हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं कैंसर) की प्राथमिक जांच एवं परामर्श की सुविधाएँ भी निशुल्क प्रदान की जाएँगी।

उन्होंने कहा कि ये केंद्र विशेष रूप से उन क्षेत्रों में स्थापित किए जा रहे हैं, जहाँ गरीब, निर्धन एवं श्रमिक वर्ग के लोग निवास करते हैं, जिन्हें पूर्व में दूरी अथवा आर्थिक कारणों से अस्पतालों तक पहुँचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इन केंद्रों के माध्यम से उनके घर के समीप ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य असमानता कम होगी तथा समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि डॉ. अशोक चौहान ने जानकारी दी कि यह केंद्र प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित रहेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड प्रणाली लागू की गई है, जिससे नागरिकों का स्वास्थ्य डेटा सुरक्षित रहेगा और भविष्य के उपचार में सहायक सिद्ध होगा। इसके साथ ही टेलीमेडिसिन के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स को “आयुष्मान आरोग्य मंदिर” के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहाँ उपचार के साथ-साथ जनजागरूकता, निवारक स्वास्थ्य शिक्षा एवं सामुदायिक सहभागिता को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, रोहित दुम्का, स्थानीय पार्षद रुकमणी बिष्ट, संजय पाण्डेय, अमित बिष्ट, राजेश पंत, तनुजा जोशी, बीना चौहान, हेमा भट्ट, नेहा अधिकारी, डाॅ अशोक चौहान, डाॅ मनोज काण्डपाल, गणेश भट्ट सहित सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…