इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश, मनोज कुमार गुप्ता होंगे उत्तराखंड के नए चीफ जस्टिस……

नैनीताल। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के पांच उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की है। इस सूची में उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नाम भी शामिल है।

कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। यह निर्णय 18 दिसंबर 2025 को हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया। उत्तराखंड हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्दर 9 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके पद छोड़ने के बाद जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता कार्यभार संभालेंगे।

Advertisement
  • Related Posts

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…

    नशे के इंजेक्शन को लेकर विवाद, दोस्त ने ही घोंट दिया अभय का गला…

    खटीमा में 20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, शव गटर में छिपाया; मोबाइल और 2300 रुपये लूटने के बाद लौटाया फोन खटीमा। खटीमा में लापता हुए 20 वर्षीय युवक…