कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का किया उद्घाटन…

हल्द्वानी। सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा उदघाटन किया गया। स्कूल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के उद्घाटन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए स्वागत गीत, जुंबा एवं शिव तांडव स्त्रोत में योग की विभिन्न मुद्राओं ने चार चांद लगा दिए।

कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का किया उद्घाटन…।  स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की जानकारी देते हुए मंच संचालिका सुनीता अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह अपने आप में पहला स्पोर्ट्स कांप्लेक्स है ,जिसमें फुटबाल ,वालीबाल, क्रिकेट एवं बास्केटबॉल का प्रशिक्षण बच्चों को दिया जाएगा। मुख्य अतिथि ने स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स आने वाले वर्षों में विद्यार्थियों के लिए सफलता का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा और खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के निदेशक अनिल जोशी, प्रबंधक सुनील जोशी, प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता जोशी, समन्वयक संजय सुयाल एवं अन्य शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…