उत्तराखंडनैनीताल:- देखें Video – आबादी क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे बाघ, लोगों में भय का माहौल, वन विभाग से लगाई सुरक्षा की गुहार……

Spread the News

नैनीताल। जिले के आबादी वाले इलाकों में बाघ की चहल कदमी बढ़ने से लोगों में चिंता और भय का माहौल है। भवाली रेंज के सातताल के वर्ड साइड एरिया में बृहस्पतिवार को बाघ घूमता हुआ दिखाई दिया। बाघ को देख स्थानीय लोग व पर्यटक रोमांची हो उठे कुछ लोगों ने बाघ का वीडियो भी बना लिया जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बाघ दिखने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कैमरा ट्रैप के माध्यम से बाघ की निगरानी करना शुरू कर दिया है। साथ ही आबादी वाले क्षेत्र में पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी समय से सातताल, नौकुचियातल क्षेत्र में बाघ दिखाई दे रहा है। रात के समय भी खामोशी को चीरती बाघ की गुर्राहट से लोग भयभीत हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी एक साथ तीन बाघ घूमते हुए देखे गए हैं। बाघ के दिखाई देने के बाद से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गश्त के साथ बाघ के भय से निजात दिलाने की मांग की है।

वन विभाग के टीम द्वारा गस्त बढ़ाई गई है। साथी लोगों से अपील की गई है कि जंगल के किनारे अकेले ना जाए। जिस जगह पर टाइगर दिखाई दिया है वह आबादी से लगा हुआ क्षेत्र है। कई बार लोग वहां पर मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने भी जाते हैं। ऐसे में लोगों से अपील की है कि उक्त क्षेत्र में न जाए।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…