अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, फुटपाथ पर रखा सामान किया जप्त, वाहनों पर कार्रवाई

हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को एरोड्रम रोड, ठंडी सड़क, वर्कशॉप लाइन, नैनीताल रोड और नरीमन चौराहे पर फुटपाथों से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान नगर निगम ने जहां फुटपाथ पर रखे गए सामान को जब्त किया, वहीं परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने यातायात बाधित करने वाले और मनमाने तरीके से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया। इस कार्रवाई में 51 वाहनों के चालान काटे गए, 4 वाहन सीज किए गए, 2 ट्रॉली सामान जब्त किया गया और 2 अतिक्रमण ढहाए गए। इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह खुद मौके पर मौजूद रहीं।अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, फुटपाथ पर रखा सामान किया जप्त, वाहनों पर कार्रवाई

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…