उत्तराखंडचंपावत:- देखें Video- शौच के लिए गए ग्रामीण को गुलदार ने बनाया निवाला, इलाके में दहशत……..

Spread the News

चंपावत। उत्तराखंड में जंगली पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार के हमले में लोग जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला बाराकोट ब्लॉक के चुयरानी ग्राम सभा धरगड़ा का है। यहां मंगलवार की सुबह मंगलवार सुबह शौच को गए 42 वर्षीय देव सिंह अधिकारी, पुत्र कल्याण सिंह अधिकारी पर गुलदार ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी पर भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा।लोगों ने वन विभाग से गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की है। वन विभाग द्वारा घटनास्थल तथा उसके आसपास क्षेत्र में गस्त शुरू कर दी गई है। घटना के बाद इलाकेे में दहशत का माहौल है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…