उत्तराखंडहल्द्वानी:- देखें Video- बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण, बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में होनी है सुनवाई, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च……

Spread the News

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण मामले में 10 दिसंबर 2025 बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को आज मंगलवार को क्षेत्र में पुलिस,प्रशासन, आरपीएफ और जीआरपी ने फ्लैग मार्च निकाला।

इस दौरान एडीएम विवेक राय, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने साफ किया कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले लोगों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर बनाए हुए है, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…