नहीं रहे बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र,89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा…….

Spread the News

सुप्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार धर्मेंद्र का लंबी बीमारी के चलते 89 साल की उम्र में आज दिनांक 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया। 89 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, निर्माता और राजनीतिज्ञ थे, जिन्हें हिंदी सिनेमा के सबसे महान और व्यावसायिक रूप से सफल सितारों में से एक माना जाता है। उनका असली नाम धरम सिंह देओल था। 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। धर्मेंद्र को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता था, खास तौर पर ‘फूल और पत्थर’ फिल्म में उनके शर्टलेस एक्शन सीन ने उन्हें ‘ही-मैन ऑफ बॉलीवुड’ बना दिया। उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी, जिससे उन्हें चार बच्चे सनी, बॉबी, विजेता और अजीता हैं। बाद में उन्होंने अभिनेत्री हेमा मालिनी से शादी की और उनकी दो बेटियाँ ईशा और अहाना हैं।

बह राजनीति में भी रहे और 2004 से 2009 तक बीकानेर से सांसद थे।

उनकी यादगार फिल्में’शोले’, चुपके – चुपके, अनुपमा’ और ‘सत्यकाम हैं।

 

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    SDRF की सतर्कता से टलीं दुर्घटनाएं, गंगा में डूब रहे 07 श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू, देखें Video….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को कांगड़ा घाट पर अलग-अलग समय पर हुई सात घटनाओं में गंगा नदी के तेज बहाव में फंसे…