उत्तराखंडहल्द्वानी:- वीकेंड पर चला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 2257 वाहनों तथा 6097 लोगों की हुई जांच…..

Spread the News

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार वीकेंड में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद नैनीताल के सभी बोर्डेर, बैरियर, मुख्य सड़कों तथा चौराहों पर बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 2257 वाहनों तथा 6097 लोगों की जांच की गई। इस दौरान बनभूलपुरा के शनिबाजार क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले 75 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान एमवी एक्ट के तहत 56 चालान कर 28000 रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया वहीं पुलिस एक्ट में 37 चालान कर 9250 रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

इसी के साथ शनिबाजार क्षेत्र में सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 75 फड़-ठेला व्यवसायियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 19000 रूपये का जुर्माना लगाया गया।

इस अभियान के दौरान डॉ० जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी,अमित कुमार सीओ नैनीताल/भवाली, सुमित पांडे सीओ रामनगर सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय थाने अथवा नैनीताल पुलिस कंट्रोल रूम 9411112979 या 112 पर दें।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…